विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 11 मापन CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 11

CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan || UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 11

अभ्यास प्रश्न

1.सही विकल्प छांटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) लम्बाई का मानक मात्रक है-

(i) सेंटीमीटर

(ii) किलोमीटर

(iii) मीटर

(iv) मिलीमीटर

उत्तर– विकल्प (iii) मीटर

(ख) किसी वस्तु के तल के क्षेत्रफल का मात्रक है-

(i) मीटर

(ii) वर्गमीटर

(iii) घनमीटर

(iv) किलोमीटर

उत्तर– विकल्प (ii) वर्गमीटर

(ग) द्रव्यमान का मानक मात्रक है-

(i) ग्राम

(ii) किलोग्राम

(iii) कुन्तल

(iv) टन

उत्तर– विकल्प (ii) किलोग्राम

(घ) द्रवों का आयतन मापते हैं-

(i) किलोग्राम

(ii) ग्राम

(iii) लीटर

(iv) वर्ग मीटर

उत्तर– विकल्प (iii) लीटर

2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही () और गलत के सामने गलत (X) अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) ताप का मानक मात्रक डिग्री सेल्सियस होता है।  (X)

(ख) किसी द्रव का आयतन पटरी की सहायता से प्राप्त कर सकते है।    (X)

(ग) विराम घड़ी का प्रयोग विद्यालयों में समय देखने के लिए किया जाता है। (X)

(घ) आयतन का एस.आई. मात्रक घनमीटर (m3) होता है। (✓)

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए सही शब्दों से कीजिए-

(लीटर, मीटर, घनमीटर, ताप, सेकण्ड)

क. ठोस का आयतन घनमीटर में व्यक्त किया जाता है।

ख. समय का मानक मात्रक सेकण्ड है।

ग. थर्मामीटर द्वारा ताप मापते हैं।

घ. द्रवों का आयतन लीटर में व्यक्त करते हैं।

ङ. 1 किलोमीटर में 1000 मीटर होते हैं।

4. सही मात्रकों से मिलान अपनी अभ्यास पुस्तिका में कीजिए

उत्तर

स्तम्भ (क)  स्तम्भ (ख)
क. आयतनघनमीटर
ख. द्रव्यमानकुन्तल
ग. समयघंटा
घ. लम्बाईकिलोमीटर
ङ. तापडॉक्टरी थर्मामीटर
विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 11 मापन CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan

5. क. किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को क्या कहते हैं।

उत्तर-

किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को द्रव्यमान कहते हैं।

ख. ठोस तथा द्रव का आयतन मापने के लिए कौन से मात्रक प्रयुक्त होते हैं?

उत्तर

ठोस वस्तुओं के आयतन का मानक मात्रक `घन मीटर’ है।

द्रव वस्तुओं के आयतन का मानक मात्रक `लीटर’ है।

6. क. समय मापन में विराम घड़ी का उपयोग कब किया जाता है?

उत्तर

विराम घड़ी (Stop watch) का उपयोग

खेल-कूद में और अनेक प्रयोगों में समय की सही माप के लिए विराम घड़ी (Stop watch) का उपयोग किया जाता है।

ख. किसी ईट का आयतन ज्ञात करने के लिए कौन-सी तीन माप ली जाती है?

उत्तर

किसी ईट का आयतन ज्ञात करने के लिए ईट की लम्बाई, चौड़ाई और ऊंचाई की माप ली जाती है।

7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

क. स्वस्थ मानव के शरीर का सामान्य ताप क्या होता है?

उत्तर

स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप 37°C या 98.6°F होता है।

ख. एक घनसेंटीमीटर और एक मिलीलीटर में क्या समानता तथा असमानता होती है।

उत्तर

एक घनसेंटीमीटर और एक मिलीलीटर में समानता तथा असमानता-

दोनों किसी वस्तु द्वारा घेरे गये स्थान का आयतन बताते हैं।

घन सेंटीमीटर से ठोस का आयतन तथा मिलीलीटर से द्रव का आयतन ज्ञात करते हैं।

8. लम्बाई, द्रव्यमान, समय तथा ताप के मानक मात्रक लिखिए।

उत्तर

भौतिक राशियांमानक मात्रक
लम्बाईमीटर
द्रव्यमानकिलोग्राम
समयसेकण्ड
तापकेल्विन
विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 11 मापन CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan

9. एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई क्रमशः 8 मीटर, 6 मीटर तथा 2 मीटर है। इसका आयतन घन मीटर तथा घन सेण्टीमीटर में ज्ञात कीजिए।

हल

आयतन घन मीटर में-

लम्बाई = 8 मीटर

चौड़ाई = 6 मीटर

ऊँचाई = 2 मीटर

आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊंचाई

= 8 मी × 6 मी × 2 मी

=   96 मी    या 96 घन मीटर

आयतन घन सेंटीमीटर में-

चूंकि 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर

इसलिए-

लंबाई = 8 मी = 8×100 = 800 सेमी

चौड़ाई = 600 सेमी

ऊंचाई = 200 सेमी

आयतन = 800 × 600 × 200

= 96000000

       = 96 × 10घन सेंटीमीटर

10. एक बरतन की धारिता 24 लीटर है। इसकी धारिता का मान घन सेंटीमीटर तथा घनमीटर में ज्ञात कीजिए।

हल

धारिता का मान घन सेंटीमीटर-

चूंकि 1 लीटर = 1000 घन सेंटीमीटर

इसलिए 24 लीटर = 1000×24

=24000 घन सेंटीमीटर

धारिता का मान घनमीटर में-

चूंकि 1000 लीटर = 1 घन मीटर

इसलिए  1 लीटर = 1/1000 घन मीटर

24 लीटर  = 1×24/1000 घन मीटर

= 0.024 घन मीटर

11एक वस्तु का द्रव्यमान 200 किलोग्राम है। इस वस्तु के द्रव्यमान को कुन्तल तथा मीटरी टन में ज्ञात कीजिए।

हल

चूंकि   100 किग्रा = 1कुंतल

इसलिए 1 किग्रा = 1/100 कुंतल

200 किग्रा = 1× 200/100

= 2 कुंतल

1000 किग्रा  = 1 मीटरी टन

1 किग्रा.     = 1/1000 मीटरी टन

200 किग्रा  = 1×200/1000

= 0.2 मीटरी टन

12. एक वस्तु की मात्रा 1/2 किलोग्राम है, इसे मिलीग्राम, ग्राम तथा हेक्टोग्राम में बदलिए।

हल

वस्तु की मात्रा

मिलीग्राम में-

1 किलोग्राम  = 1000000 मिलीग्राम

½ किलोग्राम = 1000000×1/2

= 500000 मिलीग्राम

ग्राम में-

1 किलोग्राम  = 1000 ग्राम

½ किलोग्राम = 1000×1/2

= 500 ग्राम

हेक्टोग्राम में-

1 किलोग्राम = 10 हेक्टोग्राम

½ किलोग्राम = 10×1/2

= 5 हेक्टोग्राम

13. किसी खेत की लम्बाई 400 मीटर तथा चौड़ाई 600 मीटर है। खेत का क्षेत्रफल एअर तथा हेक्टेयर में ज्ञात कीजिए।

हल

खेत की लम्बाई = 400 मीटर

चौड़ाई = 600 मीटर

खेत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई

= 400 मी × 600 मी

= 240000 मी2

खेत का क्षेत्रफल एअर में-

100 मी2  = 1 एअर

1 मी2      = 1/100 एअर

240000 मी2   =   1×240000/100

=   2400 एअर

खेत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में-

10000 मी2  = 1 हेक्टेयर

1  मी2 = 1/10000

240000 मी2   = 1×240000/10000

= 24 हेक्टेयर

या

100 एअर   = 1 हेक्टेयर

1 एअर   = 1/100 हेक्टेयर

2400 एअर  = 1×2400/100

= 24 हेक्टेयर

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 11 मापन CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan Class 6 UP Board Solutions Class 6 Science Chapter 11

विज्ञान भारती कक्षा 6 अध्याय 11 मापन CLASS 6 VIGYAN BHARATI CHAPTER 11 Mapan

Similar Posts