हर साल 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस 14 September Hindi Diwas / Hindi Day मनाते है। हिंदी भाषा के बारे में लोगों को बताना और हिंदी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। आज हम इस लेख में आपको यह भी बताने जा रहे हैं कि हिंदी दिवस की शुरुआत कब हुई और किस प्रकार इस पावन अवसर को विशेष महत्व से मनाया जाता है।
Table of Contents
14 September Hindi Diwas-14 सितंबर हिंदी दिवस
हिंदी दिवस |
स्वतंत्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर 14 सितम्बर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) में इस प्रकार वर्णित है.संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को अंग्रजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। |
विश्व हिंदी दिवस |
10 जनवरी 2006 को पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाने के लिए आयोजन किया था। पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है. विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। |
हिंदी दिवस Hindi Day का उद्देश्य
हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।
14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?
दरअसल आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
हिंदी राजभाषा कैसे बनी?
वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था। स्वतंत्र भारत की राजभाषा के प्रश्न पर 14 सितम्बर 1949 को काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया जो भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की अनुच्छेद 343(1) में इस प्रकार वर्णित है.संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिंदी को अंग्रजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।
यह निर्णय 14 सितम्बर को लिया गया, इसी दिन हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंहा का 50वाँ जन्मदिन था, इस कारण हिन्दी दिवस के लिए इस दिन को श्रेष्ठ माना गया था।
सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं में से एक
मौजूदा वक्त में विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। यही नहीं, हिंदी दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं में से एक है। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है। फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फिजियन हिंदी या फिजियन हिंदुस्तानी भी कहते हैं। यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है।
10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक हिंदी, कई देशों ने अपनाया
पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है. विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। साल 2017 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में पहली बार ‘अच्छा’, ‘बड़ा दिन’, ‘बच्चा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे हिंदी शब्दों को शामिल किया गया था।
हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस में क्या अंतर है?
विश्व हिंदी दिवस | world hindi day | 10 जनवरी को कौन सा दिन मनाया जाता है?
विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। इसकी शुरुआत साल 2006 में हुई विश्व हिंदी दिवस (Vishwa Hindi Diwas) को मनाने की शुरुआत की गई है। 10 जनवरी 2006 को पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाने के लिए आयोजन किया था। 2006 से लेकर अब तक कई देशों में अब 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा है।
हिंदी दिवस के बारे में 10 रोचक तथ्य:-
- अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शरबत, शैंपू, ठग, आंधी और योग समेत अंग्रेजी शब्द हिंदी से ही उधार लिए गए हैं।
- हिंदी को अपना नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से मिला है, जिसका अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’।
- 14 सितंबर, 1949, वह दिन था जब भारत की संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार किया। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया, जब इस दिन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी।
- पहली बार विश्व हिंदी दिवस 2006 में मनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।
- हिंदी नेपाल, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अमेरिका, यूके, जर्मनी और टोबैगो में बोली जाती है।
- देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला किया था।
- विश्व हिंदी दिवस पहली बार 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह द्वारा दुनियाभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया था।
- हिंदी भाषा आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।
- साल 1881 में बिहार ने हिंदी को अपनी आधिकारिक राज्य भाषा के रूप में बदल दिया और आधिकारिक तौर पर भाषा को अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया।
- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में ‘अच्छा’ और ‘सूर्य नमस्कार’ जैसे कई हिंदी शब्द शामिल किए गए हैं
hindi diwas slogan
हिंदी मेरा ईमान है, हिंदी मेरी पहचान है,
हिंदी हूं मैं वतन भी, मेरा हिंदुस्तान है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं भारत मां के मस्तक पर सबसे चमकीली बिंदी हूं,
मैं सब की जानी पहचानी भारत की भाषा हिंदी हूं।
हिन्दी दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा,
हिंदी है हमें बड़ी प्यारी
हिंदी की सुरीली वाणी,
हिंदी लगे हर पल प्यारी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
है भारत की आशा हिन्दी,
है भारत की भाषा हिन्दी,
हिंदी दिवस पर आप सभी
को हार्दिक शुभकामनाएं।
मन की भाषा, प्रेम की भाषा
हिंदी है भारत जन की भाषा।

”हिंदी द्वारा संपूर्ण भारत को एक सूत्र
में पिरोया जा सकता है।”
– स्वामी विवेकानंद
”ह्रदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्दय ह्रदय से बात करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है”
– महात्मा गांधी
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हांथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान
भारत का आधार
है हिंदी,
सबके सपनों को साकार
करती है हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Hindi Diwas Poster



Drawing Poster Courtesy :- Shweta’s craft studio