|What is the theme of international women’s day 2021

Women’s Day Quotes in Hindi |International Women’s Day हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम पर मनाया जाता है। साल 2021 में 8 मार्च को ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे महिला (2021 Theme: Women Scientists at the forefront of the fight against COVID-19) थीम के साथ इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाएगा।
महिलाओं को समर्पित इस ख़ास दिन पर लोग उन्हें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें एहसास कराया जाता है कि उनके द्वारा किए हर कार्य और हर प्रयास का वो सम्मान करते हैं। आप भी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ये खूबसूरत संदेश भेज सकते हैं और उनका हौसला बढ़ा सकते हैं।

Women’s Day Quotes in Hindi
1.
किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती हैं।
बी आर अम्बेडकर
2.
आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब, आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं;
आप एक औरत को शिक्षित करते हैं तब, आप एक पीढ़ी को शिक्षित करते हैं।
3.
अब तो तू अपनी शक्ति को पहचान,
कृष्ण से पहले लोग लेते हैं राधा का नाम।
Happy International Women’s Day
4.
हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है।
हैप्पी विमेंस डे
5.
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी
6.
नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है,
यदि नारी का सम्मान नहीं कर सके तो सब व्यर्थ है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
7.
नारी ही शक्ति है नर की
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले
घर में खुशियों के फूल खिले।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
8.
आंचल में ममता लिए हुए
नैनों से आंसु पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन
फिर क्यों आहत हो उसका मन
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
9.
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने मे गुजर गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं