Foundation में 5 लोगों की टीम होती है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ़ काउंसिल द्वारा किया जाता है. अन्य 4 लोगों को पुरस्कार वितरण में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा चुना जाता है. 

अल्फ्रेड नोबेल के बारे में. | History and Biography of Alfred Nobel in Hindi.

नोबेल प्राइज किस्सा वसीयतनामा का जिसने दुनिया की तस्वीर बदल दी | Alfred Nobel in Hindi - 2025
Alfred Nobel

अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel in Hindi) का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में हुआ था. वह एक प्रसिद्ध अविष्कारक और वैज्ञानिक थे. उन्होंने अपने पूरे जीवन में बहुत सारे आविष्कार किये और 355 पेटेंट अपने नाम किये. उनका सबसे प्रमुख आविष्कार ‘डायनामाइट (Dynamite)’ का आविष्कार था जिसने विस्फोटक इंडस्ट्री में क्रांति पैदा की थी. 

अल्फ्रेड मानते थे डायनामाइट दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आविष्कार है. उनकी इस बात पर उन्हें पागल वैज्ञानिक और ‘मौत का सौदागर’ तक कहा गया. हालांकि जीवन के अंतिम समय में विष्फोटकों और हथियारों के अविष्कारों को लेकर उनके मन में बहुत पश्चाताप था. 

इटली के सौन रेमो में 10 दिसंबर 1896 को अल्फ्रेड नोबेल ने अंतिम सांस ली.

नोबेल पुरस्कार का वितरण और चयन ( नोबेल प्राइज हिंदी )

नोबेल पुरस्कार के लिए लोगों के चयन और पुरस्कार वितरण में नोबेल फ़ाउंडेशन की कोई डायरेक्ट भूमिका नहीं होती है.  Royal Swedish Academy of Sciences द्वारा फिजिक्स और केमिस्ट्री का नोबेल दिया जाता है.  Nobel Assembly at the Karolinska Institute द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाता है. Swedish Academy साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का वितरण करती है. Norwegian Nobel Committee द्वारा शांति के नोबेल पुरस्कार का वितरण किया जाता है, और इकोनॉमिक्स में दिया जाने वाला Sveriges Riksbank Prize स्वीडन की केंद्रीय बैंक Sveriges Riksbank द्वारा अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. 

नोबेल पुरस्कार क्यों शुरू किया गया? (Story Behind Nobel Prize):

नोबेल पुरस्कारों के जन्म की कहानी किसी अखबार में छपी झूठी खबर के साथ जुड़ी हुई है. सन 1888 में एक दिन अल्फ्रेड नोबेल ने किसी अखबार में एक खबर पढी जिसमें लिखा था ‘मौत के सौदागर की मृत्यु’. हालांकि ये खबर गलत थी और ये उनके भाई की मृत्यु के बारे में थी. 

इस खबर में छपे ‘मौत के सौदागर’ शब्द ने अल्फ्रेड नोबेल को बहुत विचलित किया. उन्होंने सोचा कि क्या दुनिया उन्हें क्या इसी नाम से जानेगी. इसी घटना के बाद उन्होंने दुनिया की बेहतरी के लिए काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत करने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना के बारे में सोचना शुरू किया. 

पहला नोबेल पुरस्कार किन लोगों को दिया गया? (Who won the first Nobel Prize?):

पहला Nobel Prize सन 1901 में पांच केटेगरी में बाँटा गया. पहला नोबेल प्राप्त करने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं.

  • भौतिकी: जर्मनी के रहने वाले विलहम कॉनरैड रॉटजन को X-Ray की खोज के लिए दिया गया.
  • केमिस्ट्री: नीदरलैंड के वैज्ञानिक जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ को Chemical Dynamics और Osmotic Pressure के नियम के लिए दिया या था.
  • साहित्य: फ्रांसीसी कवी सुली प्रुधोम को दिया गया.
  • चिकित्सा एवं मेडिसीन : जर्मनी के रहने वाले इमिल वॉन बेहरिंग को Serum Theory पर काम करने के लिए दिया गया था.
  • शांति: रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्युनेंट और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया था।.
  • अर्थशास्त्र: इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार (स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार) सन 1969 से शुरू किया गया. पहला इकोनॉमिक्स नोबेल क्रमश: नॉर्वे और नीदरलैंड्स के रहने वाले रैगनर फ्रिश (Ragnar Frisch) एवं जॉन टिनबरजन (Jan Tinbergen) को Econometrics के क्षेत्र में काम करने के लिए दिया गया.

नोट: इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का असली नाम स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार है. इसकी शुरुआत 1968 में स्वीडन की केंद्रीय बैंक  Sveriges Riksbank द्वारा अपनी स्थापना के 300वी वर्षगांठ के उप-लक्ष्य में नोबेल फ़ाउंडेशन को दिए गये एक डोनेशन के बाद की गयी. इस पुरस्कार को नाम दिया गया  Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences in Memory of Alfred Nobel.

नोट: शांति के लिए दिया जाने वाला नोबेल नॉर्वे के Oslo शहर में दिया जाता है, जबकि अन्य पांच नोबेल स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में वितरित किये जाते हैं.

List Of Nobel Prize Winners

Similar Posts