बिग बुक (Big Book Kya Hai) BIG BOOK बच्चों को प्रिंट से परिचित कराने एवं उन्हें पठन की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अकादमिक सत्र के शुरुआती 8 सप्ताहों में बिग बुक पर कार्य किया जाएगा। इस पर कैसे कार्य करना है. इसका विवरण शिक्षण योजनाओं में है।

शिक्षकों के लिए सन्देश: बिग बुक कहानी की एक बड़ी पुस्तक होती है, जिसके फॉन्ट और चित्र सामान्य पुस्तकों की तुलना में बड़े होते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से शुरुआती कक्षाओं के बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि, प्रिंट चेतना और लिखित पाठ को सुनकर समझने की दक्षताओं को विकसित करने के लिए किया जाता है। शिक्षक बिग बुक के साथ अनेक प्रकार की रोचक गतिविधियाँ कर सकते हैं, जैसे- कहानी पढ़कर सुनाना, शीर्षक, चित्रों और कहानी से संबंधित अनुमान लगाना और समझ विकसित करना, साझा (साथ-साथ) पठन के अनुभव देना, लोगोग्राफिक पठन करना आदि। इसकी सहायता से बच्चों से विभिन्न प्रकार के प्रश्नों पर चर्चा की जा सकती है जैसे वस्तुओं की गिनती, छोटे बड़े में अंतर, विभिन्न रंग, कहानी के घटनाक्रम से संबंधित बच्चों के अनुभव, चरित्रों का हाव-भाव एवं उनकी विशेषता, कहानी के शीर्षक एवं कहानी के बीच का संबंध इत्यादि ।

बिग बुक पर व्यवस्थित रूप से किस प्रकार से कार्य किया जाना है, इसके बारे में आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका (सत्र 2022 2023) के अध्याय भाषा शिक्षण पर कार्य एवं सप्ताह 1 से 8 के कालांश 3 की शिक्षण योजनाओं में विस्तार से चर्चा की गई है। आप इन शिक्षण योजनाओं को अवश्य पढ़े जिससे सभी बच्चों में बुनियादी भाषा की दक्षताओं पर कार्य किया जा सके।

SHER KI GUFA BIG BOOK | शेर की गुफा बिग बुक

शेर की गुफा सियार और सियारिन अपने बच्चों के साथ घूमने निकले। उन्हें एक गुफा दिखाई दी। वे दोनों अपने बच्चों के साथ गुफा में रहने लगे। एक दिन उन्होंने एक शेर को गुफा की तरफ आते देखा। सियारिन ने उससे बचने का उपाय सोचा। वह जोर-जोर से डरावनी आवाजें निकालने लगी। शेर डर गया। शेर को डरा हुआ देखकर बंदर बोला “डरो मत, वहाँ सियार और सियारिन हैं। चलो, मैं तुम्हें गुफा में लेकर चलता हूँ।” उन्हें आता देखकर सियार बच्चों से बोला “रो मत! बंदर शिकार लेकर आता ही होगा।” यह सुनते ही शेर डरकर भाग गया।

मुख्य शब्द- गुफा, सियार, सियारिन, बच्चों, बंदर, शेर

मुर्गी के तीन चूजे | Murgi ke Teen Chuje

Murgi ke Teen Chuje
मुर्गी के तीन चूजे | Murgi ke Teen Chuje

एक मुर्गी थी। उसकेतीन चूजे थे। मुर्गी बोली- “कूकडू-कू ssss” तीनों चूजे बोले- “चीं-चीं-चीं।” मुर्गी दीवार पर चढ़ी। तीनों चूजे भी दीवार पर चढ़ने लगे। लेकिन धम्म से गिर गए। तीनों चूजे फिर से चढ़ने लगे। तीनों चूजे भी दीवार पर चढ़ गए। फिर दीवार सड़क पर आकर सड़क पार करने लगे। छोटा चूजा पीछे रह गया। तभी एक मोटर साइकिल आई। छोटा चूजा चिल्लाया। मुर्गी बोली- “देखकर चलो भाई।” तीनों चूजे भी बोले – “देखकर चलो भाई।” मुर्गी आगे बढ़ गई। तीनों चूजे भी आगे बढ़ गए।

मुख्य शब्द- मुर्गी, चूजे, दीवार, तीन

माँ और बच्चे | Maa Aur Bacche Hindi

maa aur bachche
माँ और बच्चे

सुरीली के दो बच्चे थे। एक काला, एक भूरा। एक दिन तीनों सैर को निकले। रास्ते में एक नदी थी। तीनों ने उसे तैरकर पार किया। सुरीली को मोनी दिखी। मोनी के साथ उसके दो बच्चे भी थे। सुरीली मोनी को पकड़ने दौड़ी। उसके बच्चे भी मोनी के पीछे दौड़े। दोनों के बच्चे एक साथ खेलने लगे। ये देखकर सुरीली मोनी को पकड़ना भूल गई। दोनों चारों बच्चों को खेलते हुए देखने लगीं।

मुख्य शब्द- सुरीली, मोनी, बच्चे, पकड़ना

हाथी और बकरी | HATHI AUR BAKARI

हाथी और बकरी | hathi aur bakri
हाथी और बकरी

जंगल में एक हाथी सो रहा था। गिलहरी और खरगोश वहाँ खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे दोनों हाथी की पीठ पर चढ़ गए। तभी वहाँ एक बकरी भी आई। बकरी भी हाथी की पीठ पर चढ़ने लगी। अचानक हाथी सोकर उठा। तीनों उसकी पीठ से गिर गए। गिलहरी और खरगोश भाग गए। मगर बकरी वहीं खड़ी रह गई। वे दोनों दोस्त बन गए ।

मुख्य शब्द- हाथी, बकरी, गिलहरी, खरगोश,पीठ

चिडिया | CHIDIYA BIG BOOK STORY

 chidiya big book
big book chidiya pdf

एक चिड़िया तालाब में पानी पीने गई। पानी पीते समय वह तालाब में गिर गई। तभी वहाँ एक बिल्ली आई । चिड़िया ने बिल्ली से मदद माँगी। बिल्ली ने कहा- “ठीक है, मगर मैं तुम्हें खाऊँगी।” चिड़िया ने कहा- “हाँ, खा लेना।” यह सुनकर बिल्ली ने चिड़िया को तालाब से बाहर निकाला बिल्ली बोली “अब खा लूँ?” चिड़िया ने कहा- “मुझे सूख जाने दो, फिर खाना।” बिल्ली इंतजार करते-करते सो गई। चिड़िया सूखकर फुर्र से उड़ गई।

मुख्य शब्द- चिड़िया, बिल्ली, तालाब, पानी

Similar Posts