Face value and Place value in hindi फेस वैल्यू कैसे निकालते हैं
संख्या के अंकीय मान व स्थानीय मान कैसे निकालते हैं
Number संख्या Face value and Place value in Hindi
अंक Digit
अंक गणित में संख्याओं को लिखने के लिए हमें संकेतों के एक विशेष समूह की आवश्यकता होती है। ये दस संकेत 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, और 9, हैं। इन्हें अंक कहा जाता है। इन अंकों से ही समस्त संख्याओं का निर्माण होता है।
खेल खेल में सीखें
How To Find Face and Place Value फेस वैल्यू कैसे निकालते हैं
अंकीय मान(Face value):
अंकीय मान(Face value): किसी अंक को , गणित में जिस मान से निर्धारित किया गया है उसे अंकीय मान कहते हैं :
जैसे : संख्या 47896 में
6 का अंकीय मान 6
9 का अंकीय मान 9
8 का अंकीय मान 8
7 का अंकीय मान 7
4 का अंकीय मान 4
एक दी गई संख्या में किसी अंक का शुद्धमान उस अंक का अपना मान है, चाहे वह अंक किसी भी स्थान पर है।
जैसे :- 67523 में 5 का शुद्धमान मान 5 है और 6 का शुद्धमान 6 ही है।
स्थानीय मान (Place value in hindi):
स्थानीय मान (Place value): किसी संख्या में, जब किसी अंक को उसकी स्थिति के आधार पर निर्धारित किया गया होता है, तो उसका निर्धारित मान ही स्थानीय मान कहलाता है |
जैसे: संख्या 47896 में,
6 का स्थानीय मान = 6 x 1 =6
9 का स्थानीय मान = 9 x 10 = 90
8 का स्थानीय मान = 8 x 100 =800
7 का स्थानीय मान = 7 x 1000 =7000
4 का स्थानीय मान = 7 x 10000 = 70000
दी गई संख्या में अंक जिस स्थान पर होता है, उस अंक का स्थानीय मान कहलाता है।
जैसे :- 67523 में 5 का स्थानीय मान 5 × 100 और 6 का स्थानीय मान 6 × 10000 है।
विशुद्ध मान (Absolute value)
किसी संख्या का विशुद्ध मान उसके साथ लगे चिन्हों को हटाकर ज्ञात किया जाता है ।
जैसे :- +8 और -8 विशुद्ध मान 8 होगा ।