Table of Contents
त्रिभुज किसे कहते हैं – Definition of Triangle in Hindi
त्रिभुज एक बंद आकृति होती है। त्रिभुज मे तीन भुजा, तीन शीर्ष तथा तीन कोण होते हैं इसके तीनों कोणों का योग हमेशा 180 अंश होता है।

त्रिभुज के गुण – Property of triangle in hindi
• त्रिभुज के तीन कोण और तीन भुजाएं होती है।
• त्रिभुज के कोणों का योग हमेशा 180° होता है।
• त्रिभुज के बाह्य कोणों (external angle) का योग 360° होता है।
• आंतरिक और बाह्य कोणों का योग पूरक (180°) होता है।
• त्रिभुज की किसी भी दो भुजाओं (sides) की लंबाई (length) का योग तीसरी भुजा की लंबाई से ज्यादा होता है , उसी प्रकार त्रिभुज की किसी भी दो भुजाओं की लंबाई का अंतर तीसरी भुजा की लंबाई से कम होता है।
- त्रिभुज का परिमाप हमेशा उसकी तीनों भुजाओं का योग होता है।
- त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए सबसे उपयुक्त सूत्र है:
- 1/2 × आधार × ऊँचाई
त्रिभुज का वर्गीकरण 2 आधार पर किया जाता है –
- भुजाओं के आधार पर
- कोणों के आधार पर

भुजाओं के आधार पर त्रिभुज 3 प्रकार के होते हैं –
- समबाहु त्रिभुज (Equilateral triangle)
- समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle)
- विषमभुज त्रिभुज (Scalene Triangle)
कोणों के आधार पर त्रिभुज 3 के प्रकार होते हैं –
- न्यून कोण त्रिभुज (Acute angle triangle)
- समकोण त्रिभुज (Right angle triangle)
- अधिक कोण त्रिभुज (Obtuse angle triangle)
समबाहु त्रिभुज (Equilateral triangle):

जिस त्रिभुज की तीनों भुजाएँ बराबर हों, उसे समबाहु त्रिभुज कहते हैं। इसका प्रत्येक कोण 60° का होता है।
- समबाहु त्रिभुजा का क्षेत्रफल = (√3)/4 × भुजा2
- समबाहु त्रिभुज का शीर्षलम्ब = (√3)/4 × भुजा
- परिमाप = 3 × भुजा

समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles triangle):
![Triangle in Hindi | त्रिभुज , गुण और प्रकार | 3 types of triangle in hindi with Best example - Isosceles Triangle in hindi ]Isosceles triangle in hindi](https://sarkarischools.in/wp-content/uploads/2022/09/Isosceles-Triangle-in-hindi.jpeg)
जिस त्रिभुज की दो भुजाएँ बराबर हों, उसे समद्विबाहु त्रिभुज कहते हैं। इसकी बराबर भुजाओं के सामने वाले दोनों कोण बराबर होते हैं।
- समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, A = a / 4 b √ (4b² – a²)
- समद्विबाहु त्रिभुज का शीर्षलम्ब = a / 4 b √ (4b² – a²)
- परिमाप, P = 2a + b

विषमबाहु त्रिभुज (Scalene triangle):

जिस त्रिभुज की तीनों भुजाएँ अलग-अलग लंबाई की हों, उसे विषमबाहु त्रिभुज कहते हैं। इसके तीनों कोण अलग-अलग होते हैं।
- विषमबहु त्रिभुज का क्षेत्रफल, A =√ [ s(s – a)(s – b)(s – c) ]
- दुसरें रूप में, A = ½ × आधार × ऊँचाई
- अर्धपरिधि P = ½ ( a + b + c )

न्यूनकोण त्रिभुज (Acute angle):
जिस त्रिभुज का प्रत्येक आंतरिक कोण 90° से कम होता हैं, उसे न्यूनकोण त्रिभुज कहते हैं।


समकोण त्रिभुज (Right angle triangle):
जिस त्रिभुज का कोई एक आंतरिक कोण 90° (समकोण) होता है, उसे समकोण त्रिभुज कहते हैं।


अधिककोण त्रिभुज (Obtuse triangle):
जिस त्रिभुज का कोई एक आंतरिक कोण 90° से अधिक होता है, उसे अधिककोण त्रिभुज कहते हैं।


त्रिभुज का परिमाप – Perimeter of Triangle in hindi
परिमाप = सभी भुजाओं का योग
यदि एक ΔABC त्रिभुज है जिसके AB , BC और AC भुजाओं (sides) की लंबाई है तो त्रिभुज ABC का परिमाप ;
परिमाप = AB + BC + AC
त्रिभुज का क्षेत्रफल – Area of Triangle in hindi
त्रिभुज का क्षेत्रफल , त्रिभुज की भुजाओं द्वारा घिरा हुआ स्थान होता है। त्रिभुज का क्षेत्रफल हम आसानी से ज्ञात कर सकते हैं यदि हमें त्रिभुज की लंबाई और आधार मालूम हो तो –
मान लीजिए एक त्रिभुज जिसका आधार (B) और लंबाई (H) है तो ,
त्रिभुज का क्षेत्रफल का फार्मूला (area of triangle formula in hindi) –
त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2 × आधार × लंबाई
= 1/2 × B × H
हीरोन फार्मूला से त्रिभुज का क्षेत्रफल – Heron’s formula for Triangle in hindi
इस फार्मूले के लिए हमें त्रिभुज की लंबाई नहीं चाहिए होती है। केवल त्रिभुज की सभी भुजाओं का मान मालूम होना चाहिए।
त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए –

त्रिभुज का क्षेत्रफल = √[s (s-a) (s-b) (s-c)
s = (a + b + c)/2
यहाँ a , b और c भुजाओं की लंबाई है
Short Answer Type Question For Exam|| People also ask
Triangle in Hindi | त्रिभुज की परिभाषा , गुण और प्रकार || त्रिभुज किसे कहते हैं || equilateral triangle
त्रिभुज किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?
Triangle से आप क्या समझते हैं समझाइए?
त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं चित्र सहित?
त्रिभुज के प्रकार चित्र सहित
- समबाहु त्रिभुज (equilateral triangle)
- समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles trianglei)
- विषम बाहू त्रिभुज (scalene triangle)
- न्यूनकोण त्रिभुज (acute triangle)
- समकोण त्रिभुज (right angle triangle)
- अधिककोण त्रिभुज (obtuse triangle)
त्रिकोण कितने प्रकार के होते हैं? || त्रिभुज कितने प्रकार के होते हैं
भुजाओं (की लम्बाइयों) के आधार पर
- समबाहु त्रिभुज (Equilateral Triangle)
- समद्विबाहु त्रिभुज (Isosceles Triangle)
- विषमबाहु त्रिभुज (Scalene Triangle) –
आन्तरिक कोणों की माप के आधार पर
- समकोण त्रिभुज(Right-Angled Triangle)
- न्यूनकोण त्रिभुज(Acute Triangle)
- अधिककोण त्रिभुज(Obtuse Triangle)
एक त्रिभुज में कितने कौन होते हैं?
एक त्रिभुज की तीन भुजाएँ, तीन कोण और तीन शीर्ष होते हैं।
त्रिभुज के गुण क्या है?त्रिभुज के अन्य गुण
➞ त्रिभुज की किन्हीं दो भुजाओ का योग हमेशा तीसरी भुजा से अधिक होता है। ➞ त्रिभुज की किन्ही भी दो भुजाओ का अंतर हमेशा तीसरी भुजा से कम होता है। ➞ त्रिभुज के सभी बाह्य कोणों का योग 360° होता है।
180 डिग्री के कोण को क्या कहते हैं?
180° का कोण सरल कोण या ऋजु कोण कहलाता है।
त्रिभुज में कितने फलक होते हैं?
इसमें तीन आयताकार फलक हैं। आकृति एक त्रिभुजाकार प्रिज़्म हैं।
त्रिभुज के क्षेत्रफल का फार्मूला क्या है?
त्रिभुज का क्षेत्रफल = 1/2 × आधार × लंबाई
त्रिभुज के परिमाप का सूत्र क्या होता है?
त्रिभुज का परिमाप का सूत्र = a+b+c
न्यून कोण कितने का होता है?
न्यून कोण का माप 90 डिग्री से कम होता है। समकोण का माप 90 डिग्री होता है। अधिक कोण का माप 90 डिग्री से ज़्यादा होता है
त्रिभुज के तीनों कोणों का योग कितना होता है?
त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का मान 180° होता है।
एक त्रिभुज में कितने शीर्षलंब होते हैं?
एक समबाहु त्रिभुज में दर्शाइए कि तीनों कोणों के समद्विभाजक, तीनों शीर्ष लंब, तीनों माध्यिकाएँ तथा तीनों भुजाओं के लंब समद्विभाजक भी हैं ।
क्या त्रिभुज एक बहुभुज है?
त्रिभुज, चतुर्भुज, अष्टभुज आदि सभी ‘बहुभुज‘ कहलाते हैं।
हीरोइन का सूत्र क्या होता है?
त्रिभुज का क्षेत्रफल = √[s (s-a) (s-b) (s-c)
त्रिभुज का विकर्ण कैसे निकाले?
जब किसी भी समकोण त्रिभुज में समकोण बनाने वाली भुजाओं की लंबाई a तथा b हैं, और कर्ण की लंबाई c है, तो a2 + b2 = c2 है।
त्रिभुज में कितनी वक्र रेखाएँ होती हैं?
त्रिभुज एक प्रकार की वस्तु है जिसे तीन घुमावदार पक्षों द्वारा परिभाषित किया गया है। तीन बिंदुओं को जोड़ने के लिए अपरिमित रूप से कई अन्य तरीके हैं।