अफ्रीका महाद्वीप (Facts about Africa in Hindi) को इंसानी सभ्यता का जन्म स्थल कहा जाता है. अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और देशों की संख्या अफ्रीका में किसी भी महाद्वीप से ज्यादा है. अफ्रीका अपनी जलवायु विविधता, गहरी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और टूरिस्ट स्थलों के लिए जाना जाता है

facts about africa in hindi
facts about africa in hindi

भूमध्य-रेखा के दोनों तरफ स्थित होने की वजह से इसकी भौगोलिक स्थिति यूनिक और विविधताओं से भरी हुई है. अफ्रीका महाद्वीप में नदियाँ, पहाड़, जंगल, रेगिस्तान और बर्फीले ग्लेशियर सबकुछ पाया जाता है. 

इस समय अफ्रीका में 54 संप्रभु और 2 विवादित देश स्थित हैं लेकिन 19वी और 20वी शताब्दी में ज्यादातर अफ्रीका पर ब्रिटेन, फ्रांस, पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों का शासन था. अंग्रेजों और अन्य देशों के शाशन से पहले अफ्रीका 10,000 से भी ज्यादा जनजातियों और कबीलों का घर था. दुनिया की कुछ सबसे पुरानी मानव सभ्यताएं अफ्रीका महाद्वीप के भूक्षेत्र में पनपी थी. 

अफ्रीका महाद्वीप से जुड़े 75 रोचक तथ्य (Facts about Africa in Hindi)बता रहे हैं जो आपकी अफ्रीका के बारे में जानकारी बढाने और उसे बेहतर तरीके से जानने में मदद करेंगे. अफ्रीका के भौगोलिक परिचय, उसमें स्थित देशों, उनकी राजधानियों, क्षेत्त्रफल और जनसँख्या जानने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके जान सकते हो.

अफ्रीका के बारे में रोचक तथ्य | Amazing Facts about Africa in Hindi (1-25)

1. अफ्रीका, एशिया के बाद क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. अफ्रीका का कुल क्षेत्रफल 30,221,532 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या लगभग 130 करोड़ से ज्यादा है.

2. अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त 54 देश हैं जो किसी भी महाद्वीप से ज्यादा है. इन देशों में दुनिया की 15% जनसंख्या निवास करती है.

3. अफ्रीका, एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिससे भूमध्य-रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों अक्षांशीय रेखाएं गुजरती हैं. साथ में मध्याह रेखा भी अफ्रीका के मध्य से गुजरती है.

4. Ethiopia और Liberia को छोड़कर पूरा अफ्रीका महाद्वीप कभी न कभी बाहरी देशों का उपनिवेश रहा है.

5. अल्जीरिया अफ्रीका का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला देश है, वही नाइजीरिया सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है. अल्जीरिया दुनिया के दस सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले देशों में से एक है.

6. मेडागास्कर, अफ्रीका का सबसे बड़ा प्रायद्वीप (Island) है. यह हिन्द महासागर में स्थित है और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आइलैंड है.

7. लागोस अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर है और Cairo (इजिप्ट) दूसरा सबसे बड़ा शहर है.

8. अफ्रीका की नील नदी दुनिया की सबसे लम्बी नदी है, यह 6852 किमी० लम्बी है. नील नदी दो जगहों तंजानिया की विक्टोरिया झील और इथियोपिया की टाना झील से निकलती है और इजिप्ट में जाकर समुन्द्र में मिल जाती है.

9. अफ्रीका, यूरोप के दक्षिण में और एशिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. अफ्रीका और एशिया, इजिप्ट के पेनिसुअला पर आकर मिलते हैं. ज्यादातर मैप्स में पेनिसुअला को एशिया का पार्ट ही दिखाया जाता है.

10. अफ्रीका इस समय सबसे तेज गति से जनसँख्या वृद्धि वाला महाद्वीप है. तेज गति से बढ़ती जनसंख्या के साथ ही अफ्रीका में औसत आयु की दर विश्व में सबसे कम है. अफ्रीका में पुरुष की औसत आयु 61 वर्ष और महिलाओं की औसत आयु 64 वर्ष है. 

जानिए: विश्व के सभी देश, उनकी राजधानी एवं मुद्राएं. आप पढ़ रहे हैं अफ्रीका के बारे में रोचक तथ्य | 50 Most Interesting Facts about Africa in Hindi

11. अफ्रीका में दुनिया के सबसे ज्यादा HIV/AIDS के रोगी हैं. पूरी अफ्रीका की दो तिहाई से भी ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.

12. तंजानिया के केन्यन सीमा के पास स्थित माउंट किलिमंजारो, अफ्रीका का सबसे ऊंचा पॉइंट है. अफ्रीका में स्थित यह एकमात्र ग्लेशियर है.

13. स्टडीज के अनुसार दुनिया की कुछ सबसे पुरानी मानव सभ्यताएं, अफ्रीका में विकसित हुई.

14. प्राचीन मिश्र की फैरोनिक सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन और लम्बे समय तक चलने वाली सभ्यताओं में से एक थी.

15. औपनिवेशिक काल से पहले अफ्रीका में 10,000 से ज्यादा विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों वाले जनजातीय समूह शासन करते थे. इस समय अफ्रीका में 3000 से ज्यादा कबीले और जातीय समूह रहते हैं.

16. तंजानिया, यूगांडा और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताजा पानी की झील है. 

17. अफ्रीका में 16 देश पूरी तरह से जमीनी सीमाओं से घिरे हुए हैं. इन 16 देशों की सीमा ना तो हिन्द महासागर से मिलती है और ना ही अटलांटिक महासागर से मिलती है. 

18. अफ्रीका में लगभग 2000 से ज्यादा भाषाएँ बोली जाती है. यूरोपीय देशों के आधिपत्य की वजह से इंग्लिश, फ्रेंच, पोर्तुगीज आदि भाषाएं ज्यादातर क्षेत्रों में बोली और समझी जाती हैं. उत्तरी अफ्रीका में अरबी भाषा भी सरलता से बोली और समझी जाती है.

19. Victoria Falls, अफ्रीका का सबसे बड़ा पानी का झरना है. यह 355 मीटर ऊंचा और 1600 मीटर तक लंबा है.

20. उत्तरी अफ्रीका में स्थित सहारा का रेगिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा और गर्म मरुस्थल है.

21. अफ्रीका महाद्वीप के ज्यादातर लोग ईसाई या मुस्लिम हैं. लगभग 10% लोग अपने स्थानीय पारंपरिक धर्मों का अनुसरण करते हैं. मोरिशस ही इकलौता ऐसा देश हैं जिसमें लगभग 40% जनसंख्या हिन्दू है.

22. दुनिया के कुल बचे हुए प्राकृतिक खनिज संसाधनों में से लगभग 30% अफ्रीका में पाए जाते हैं. यहाँ आयल, डायमंड, सोना, ताम्बा, प्लैटिनम जैसे प्राकृतिक संशाधन पाए जाते हैं.

23. अफ्रीका की 65% जनसंख्या कृषि पर आधारित है. यहाँ फल, सब्जी, मक्का, गेंहू, कॉफ़ी, इत्यादि कृषि पदार्थों की खेती की जाती है.

24. जीडीपी के आधार पर अफ्रीका, दुनिया का सबसे गरीब और कम जीडीपी वाला महाद्वीप है. दुनिया की कुल जीडीपी में इस महाद्वीप का केवल 2.4% हिस्सा है.

25. अफ्रीका महाद्वीप की साक्षरता दर भी दुनिया में सबसे कम है. गिनी, माली, नाइजर, सेनेगल, सिएरा लियोन, बेनिन, बुर्किना फासो, चाड, इथियोपिया, इत्यादि देशों की साक्षरता दर 50% से भी कम है.

जानिएएशिया महाद्वीप में कितने देश हैं? सभी देशों के नाम और क्षेत्रफल क्या हैं?

रोचक अफ्रीकी तथ्य | Africa Facts in Hindi (26-50)

26. अफ्रीका के अंगोला देश में पोर्तुगाल देश से ज्यादा पुर्तगाली भाषा बोलने वाले लोग पाए जाते हैं.

27. विशाल अफ्रीकी हाथी, जिराफ़, शेर, ज़ेबरा, आदि अफ्रीका में पाए जाने वाले प्रमुख जानवर हैं.

28. इथियोपिया, दुनिया का सबसे गर्म स्थल है और यह मध्य-पूर्व अफ्रीका में स्थित है.

29. दुनिया का सबसे लंबा जमीनी जानवर जिराफ़ और सबसे बड़ा जानवर अफ्रीकी हाथी, दोनों ही अफ्रीका में पाए जाते हैं. हालांकि, जिराफ़ ऑस्ट्रेलिया में भी पाया जाता है.

30. मोरक्को स्थित काइरून विश्व विधालय को दुनिया का सबसे पुराना विश्वविधालय माना जाता है. इसकी स्थापना 859 ईस्वी में हुई थी.

31. मिश्र में स्थिर स्वेज नहर का निर्माण 1869 में किया गया था. यह लाल सागर को भूमध्य सागर से मिलाती है.

32. साउथ अफ्रीका में स्थित Blyde River Canyon दुनिया की सबसे लम्बी हरी भरी रिवर कैनियन है.

33. दुनिया की सबसे कीमती धातुओं में से 40% सोना, 60% कोबाल्ट और 90% प्लैटिनम, अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है.

34. अफ्रीका की लगभग 90% जमीन खेती के लायक नहीं है और केवल 0.25% जमीन ही बेहतर खेती करनी की स्थिति में है.

35. मृत शरीरों को ममी के रूप में संरक्षित रखने की पद्दति का विकास सबसे पहले अफ्रीका में ही हुआ था. हाल ही मिली कुछ ममी के अवशेषों से इसकी शुरुआत 9000 साल पहले तक होने का अंदाजा लगाया गया है.

36. अफ्रीका के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा गोरिल्ला पाया जाता है.

african gorilla facts
African Gorilla | Most Interesting Facts About Mercury

37. अफ्रीका महाद्वीप में 28 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं. सबसे ज्यादा भारतीय उपनिवेश-काल में अफ्रीका ले जाए गए जो वही जाकर बस गए.

38. अफ्रीका महाद्वीप के ही देश साउथ अफ्रीका में महात्मा गाँधी जी ने सबसे पहले सत्याग्रह के प्रयोग की शुरुआत की थी. 

39. अफ्रीका में इस्लाम सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला धर्म है. इसाई धर्म को मानने वाले लोग दूसरे नंबर पर हैं.

40. अफ्रीका महाद्वीप में ही दुनिया के सबसे बड़े मगरमच्छ Nile Crocodile मिलते हैं.

41. अफ्रीका को लम्बे समय तक ब्लैक कॉन्टिनेंट के नाम से जाना गया. अभी भी अफ्रीका के ज्यादातर देशों को तीसरी दुनिया का देश मना जाता है.

42. अफ्रीका महाद्वीप को यूरोप से प्रथक करने वाली जल संधि को जिब्राल्टर संधि के नाम से जाना जाता है.

43. इथियोपिया, सोमालिया और जिबुती नाम के देशों वाले अफ्रीका के पूर्वी भाग को ‘Horn of Africa’ कहा जाता है.

44. केप काहिरा रेलमार्ग, अफ्रीका का सबसे बड़ा रेलमार्ग है. यह दक्षिण अफ्रीका देश के केपटाउन शहर से मिश्र के काहिरा शहर तक जाता है.

45. साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग को स्वर्ण नगर और किम्बरले को हीरों का शहर कहा जाता है.

46. किम्बरले खान, विश्व की सबसे बड़ी हीरा खनन खान है.  

47. अफ्रीका में पाए जाने उष्ण घास के मैदानों को सवाना के मैदान और शीतोष्ण घास के मैदानों को वेल्ड कहा जाता है.

48. अफ्रीका के मध्य-पूर्व में समुद्र किनारे स्थित सोमालिया देश, वहाँ के समुद्री लुटेरों के लिए कुख्यात है. सोमालिया के समुद्री लुटेरे आए-दिन किसी न किसी जहाज को लूटकर उसके कर्मचारियों को बंधक बना लेते हैं.

49. आधे से ज्यादा अफ्रीका महाद्वीप घास के मैदानों या फिर रेगिस्तान से ढका हुआ है.

50. अंग्रेजों के आने से बहुत पहले से अरब के लोगों ने अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाकर अपने साथ ले जाना शुरू कर दिया था. पांचवी सदी से ही अरब के लोग उत्तरी अफ्रीका में रहने वाली जनजातियों के लोगों को गुलाम बनाकर खरीद-फरोख्त करने लगे थे.

अफ्रीका के बारे में रोचक तथ्य | 50 Most Interesting Facts about Africa in Hindi

Similar Posts