हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6

haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6
haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6
हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6

हाँ में हाँ फुलवारी कक्षा 4 पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

Exercise ( अभ्यास )
बोध प्रश्न : हाँ में हाँ प्रश्न उत्तर
प्रश्न ( 1 ) : उत्तर लिखिए –
(क) लोककथा में किस तरह के लोगों पर व्यंग किया गया है ?

उत्तर – इस लोककथा में झूँठ-मूठ में हाँ में हाँ मिलाने वाले लोगों पर व्यंग किया गया है |

(ख) इस लोककथा में यातायात के किन-किन साधनों का नाम आया है ?

उत्तर – इस लोककथा में हाथी, ऊँट, घोड़ा और पालकी नामक यातायात के साधनों का नाम आया है|

(ग) ‘हाँ में हाँ’ लोककथा से क्या सीख मिलती है ?

उत्तर – इस लोककथा से सीख मिलती है कि न तो हमें झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ मिलानी चाहिए और न ही सुननी चाहिए|

प्रश्न (2) सोच – विचार : बताइए-

यदि तुम मंत्री की जगह होते तो सवारी के विषय में क्या सलाह देते और क्यों ?

उत्तर – मैं उनको घोड़े से सवारी करने की सलाह देता| क्योंकि घोड़े से सकरे और उबड़-खाबड़ रास्ते से भी जाया जा सकता है और जब चाहें , जहां चाहे रुक सकते हैं |

प्रश्न (3) : भाषा के रंग –

इस वर्ग पहेली में कुछ नदियों के नाम हैं | उन्हें ढूंढ़कर लिखिए –

ब्रमुनाकावेरी
ह्रागोदारी
वीगंगाझे
पुर्मदागोती
त्रचेनालु
haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6

उत्तर – ब्रह्मपुत्र , गोदावरी, कावेरी, नर्मदा, गोमती, झेलम, गंगा, सतलुज, चेनाब, यमुना, रावी|

प्रश्न (4) : आपकी कलम से –

इन बिन्दुओं के आधार पर किसी स्थान की यात्रा की योजना बनाकर लिखिए –

कहाँ जायेंगे ? किन-किन साधनों से जायेंगे ? कौन-कौन साथ होंगे ? वहाँ क्या-क्या करेंगे ? खर्च का भी अनुमान करके लिखिए |

उत्तर- छात्र स्वयं लिखें |

प्रश्न 5) : अब करने की बारी –
(क) इस कहानी पर अपनी कक्षा में अभिनय कीजिए |

उत्तर – अपने साथी छात्रों के साथ मिलकर अभिनय करें |

(ख) इसी प्रकार की एनी लोककथाओं , हास्य कविताओं, चुटकुलों का संग्रह कीजिए |

उत्तर- छात्र स्वयं करें |

(ग) पाठ में आए मुहावरे ढूँढिए और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए |

उत्तर – मन चंगा तो कठौती में गंगा – मन की शान्ति ही सुख की जननी है – जो मन से सुखी है उसे घर पर ही सारे तीर्थ होने का अहसास होगा क्योंकि कहा गया है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा |

(घ) पता कीजिए और लिखिए –
  • आपके घर से गंगा जी कितनी दूर हैं ?
  • वहाँ किन-किन साधनों से जा सकते हैं ?
  • आपके मत में वहाँ जाने के लिए सबसे अच्छा साधन कौन-सा होगा और क्यों ?

उत्तर – छात्र अपने अनुभव के आधार पर स्वयं लिखें |

(ड.) हमारे आसपास बहुत-सी नदियाँ होती हैं जो हमारे बहुत काम आती हैं | वर्ष में कई पर्व – त्योहार आते हैं जब हम नदियों में स्नान करते हैं | बताइए –
  • आपके आस-पास कौन-कौन सी नदियाँ हैं ?
  • आपका परिवार इनमें कब-कब स्नान के लिए जाता है ?
  • नदियों में स्नान करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए |

उत्तर- छात्र अपने अनुभव के आधार पर स्वयं लिखें |

(च) नीचे लिखे अनुच्छेद को पढ़िये और समझिए –

दो चूहे कहीं घूमने निकले | रास्ते में उन्हें हाथी मिला | एक चूहे ने मूछें फड़काते हुए हुए उससे लड़ने को कहा | हाथी ने लड़ने से मना कर दिया | दूसरे चूहे ने कहा कि वह हम दो से घबरा गया है, लड़ेगा नहीं |

इस अनुच्छेद को संवाद शैली में बदल सकते हैं | परिवर्तन इस प्रकार से होगा –

एक चूहा – अरे ओ हाथी ! बोल क्या हमसे लड़ेगा |

दूसरा चूहा – रहने दे , वह घबरा गया है | हम दो हैं न | वह हमसे नहीं लड़ेगा|

  • अब आप भी नीचे दिए गए अनुच्छेद को संवाद शैली में बदलिए –

फरजाना को स्कूल से घर आने में देर हो गई | मम्मी ने देर से आने का कारण पूछा | फरजाना ने बताया कि साइकिल की चैन टूट गई थी | उसे ठीक कराने में देर हो गई |

मम्मी – फरजाना ! आज तुम्हें स्कूल से आने में इतनी देर क्यों हो गई |

फरजाना – मम्मी ! क्या बताऊँ ? आज लौटते समय साइकिल की चैन टूट गयी थी , जिसको ठीक कराने में देर हो गई |

(छ) कविता को पढ़कर सवालों के उत्तर दीजिए –
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं,
रंग-रूप वेश-भाषा चाहे अनेक हैं |
बेला, गुलाब, जूही, चम्पा, चमेली,
प्यारे-प्यारे फूल गूंथे माला में एक हैं|
गंगा-यमुना , ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी,
जाके मिल गई सागर में, हुई सब एक हैं|
कोयल की कूक प्यारी, पपीहे की टेर न्यारी,
गा रही तराना बुलबुल राग मगर एक हैं|

कविता में –

० किन-किन फूलों के नाम हैं ?

उत्तर – बेला, गुलाब, जूही, चम्पा, चमेली

० किन-किन नदियों के नाम हैं ?

उत्तर – गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी

० किन-किन पक्षियों के नाम हैं ?

उत्तर – कोयल, पपीहा और बुलबुल

लिखिए, जो कविता में नहीं है –

  • पाँच फूलों के नाम – कमल, गुड़हल, रजनीगंधा, गेंदा, सूरजमुखी
  • तीन नदियों के नाम – गोमती, सरयू, राप्ती, गण्डकी और सतलज
  • पाँच पशु-पक्षियों के नाम – शेर, बकरी, तोता, कबूतर और गौरैया

प्रश्न (6) मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

उत्तर – (1) राजा ने कहाँ जाने की इच्छा जताई ?

(2) हाथी के बारे में मंत्री के क्या विचार थे ?

प्रश्न (7) : इस कहानी से –

(क) मैंने सीखा – झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ नहीं मिलाना चाहिए |

(ख) मैं करूंगी / करूँगा – मैं स्वयं कभी भी झूँठ-मूठ के हाँ में हाँ नहीं मिलाऊँगा |

haan mein haan Class 4 Hindi Phulwari Chapter 6 || haan mein haan prashn uttar

Similar Posts