1-100 square in 5 seconds
नमस्कार सरकारी स्कूल की खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है। यहां आपको मिलेगा कुछ जाना पहचाना कुछ अंजाना अद्भुत और आश्चर्यजनक ज्ञान ।1-100 square in 5 seconds how to find square of any number in second how to find square of any number in second
चलिए आज सीखते हैं 1 से लेकर 100 तक संख्याओं का स्क्वायर Square यानी वर्ग वो भी मात्र 5 सेकंड से भी कम समय में। यकीन नही आता बस 5 मिनट दीजिये जीवन मे कभी नही भूलेँगे आप।
वर्ग निकालने की बहुत ट्रिक्स आपको मिल जाएंगे लेकिन जो मैं बताने जा रहा हूं वह पूरी तरीके से Concept पर आधारित है और आप पहले से ही उसे जानते हैं जैसे ही मैं इसे Explain करूंगा आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे तो चलिए हम सीखते हैं वर्ग निकालना
(a + b )2 = a2 + b2 + 2ab
Step 1:-
सबसे पहले आप 1 से 99 तक की कोई भी एक संख्या चुनें।
उदाहरण के लिए 38 सँख्या का वर्ग निकलते हैं।
Step 2:-
चुनी हुई संख्या के प्रत्येक digit का वर्ग कुछ ऐसे निकालें।
38 यानी 3 व 8 का वर्ग क्रमानुसार 09 व 64 आएगा।

Step 3:-
चुनी हुई संख्या के digits को आपस मे गुणा करने के बाद 2 से गुना करें व दाहिने से 1 स्थान छोड़कर ऐसे लिखें।
3*8*2=48

Step 4:-
अब प्राप्त दोनों संख्या को जोड़ ले आपका उत्तर आगया है।

यकीन नही रहा जी हां आपका उत्तर आगया है। अजी कैलकुलेटर निकल कर चेक करलें 100% सही है न वो भी 5 सेकंड से भी कम समय में।