Countries in Asia Continent in Hindi : पृथ्वी को 5 महाद्वीप में बंटा गया है जिसमे एशिया महाद्वीप क्षेत्रफ़ल और जनसंख्या दोनों के आधार पर दुनिया सबसे बड़ा महाद्वीप है. भारत, चीन और रूस जैसे अत्यधिक विविधता वाले देश एशिया महाद्वीप का हिस्सा हैं. एशिया सभी महाद्वीपों में सबसे लम्बी समुद्री सीमा वाला महाद्वीप हैं तो वही यह यूरोप के साथ मैदानी सीमा भी बांटता है. 

एशिया महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप के साथ अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्से से घिरा हुआ है. एशिया किसी महाद्वीप से ज्यादा जलवायु विविधता वाला क्षेत्र है. इसकी विविधता का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि दुनिया की सबसे गर्म और सबसे ठंडी, दोनों ही जगहें एशिया के अन्दर पड़ती हैं. साथ ही दुनिया की सबसे ऊंची हिमालय पर्वत श्रंखलाएं और काला सागर जैसे अत्यधिक गहरे सागर भी एशिया महाद्वीप के अन्दर आते हैं.

पृथ्वी के कुल सतही क्षेत्रफल का लगभग 8.6% हिस्से पर एशिया महाद्वीप में संयुक्त राष्ट्र की 2017 रिपोर्ट के अनुसार 4,504,000,000 लोग रहते हैं जो कि पूरे दुनिया की कुल जनसंख्या का लगभग 60% है. एशिया सांस्कृतिक और धार्मिक नजरिए से पृथ्वी पर किसी भी महाद्वीप से ज्यादा विविधता लिए हुए है. यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन, क्रिस्चियन, इत्यादि सभी धर्मों के लोग पाए जाते हैं जिनका रहन-सहन और संस्कृतियाँ एक-दूसरे से बहुत अलग हैं.

Asia Continent in Hindi | Countries in Asia | एशिया महाद्वीप, देश के नाम व राजधानी, क्षेत्र, मानचित्र, और तथ्य

एशिया हमेशा से सभ्यताओं और संस्कृतियां का केंद्र रहा है. आधुनिक समय में भी यह आधुनिकता के साथ-साथ अपनी प्राचीन उपलब्धियों को संजोए हुए है. जानिए इसके बारे में 10 खास बातें…Asia Continent in Hindi

1. एशिया में कई पुरानी सभ्यताओं की जन्म-स्थली है. सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर सुमेरी सभ्यता की उत्पत्ति यहीं हुई है. यह प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र रहा है.

2. शंघाई, बीजिंग, इस्तांबुल, कराची, मुंबई, ग्वांगझु और दिल्ली ये सारे शहर दुनिया के सबसे ज्याद जनसंख्या घनत्व वाले शहरों में से एक हैं.

3. धरातल के मामले में एशिया बाकी महाद्वीपों से काफी अलग हैं. यहां विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट है तो वहीं धरती के सबसे नीचे वाला प्वाइंट मृत सागर (Dead Sea) भी यहां है.

4. एशिया की पूरी आबादी विश्व के अन्य महाद्वीपों की पूरी आबादी को मिलाने के बाद भी ज्यादा है. एशिया के दो देश भारत और चीन विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में शामिल है.

5. दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की टॉप-10 सूची में एशिया की नौ इमारतें शामिल हैं. दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा है, इसके बाद शंघाई टावर है.

6. दुनिया की 10 बड़े शॉपिंग मॉल एशिया में ही स्थित हैं. सबसे बड़ा मॉल ‘न्यू साउथ चीन’ है.

7. जापान के Metabo Law के अनुसार 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 33.5 इंच से ज्यादा और औरतों की 35.4 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. यह स्‍केल यहां के सरकारी कर्मचारियों का मोटापा जांचने के लिए रखी गई है. हालांकि तय मापदंड से ज्यादा होने पर कोई फाइन नहीं लिया जाता है बल्कि उन्हें फिट रहने के टिप्स दिए जाते हैं. इसलिए यह कभी नहीं भूलें कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है.

8. भारत दुनिया के दूसरे सभी देशों की अपेक्षा फलों के राजा माने जाने वाले फल ‘आम’ का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है.

9. वियतनाम की संस्कृति के अनुसार इस देश में सभी लोग अपना जन्मदिन एक ही दिन मनाते हैं. यहां की मान्यता के अनुसार हर व्यक्ति की उम्र देश के नए साल के पहले दिन से शुरू होती है. यहां नए साल के पहले दिन को ‘tet’ कहा जाता है.

10. जापान में करीब 50,000 लोग 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं

इस पोस्ट में हम एशिया महाद्वीप (Asia Continent in Hindi) की भौगोलिक एवं जनसांख्यिक स्थिति, उसमें पड़ने वाले देशों और उनके क्षेत्रफल के बारे में जानेंगे. 

एशिया महाद्वीप सामान्य परिचय (Asia Continent in Hindi)

  • क्षेत्रफल: 44,579,000 वर्ग किलोमीटर
  • जनसँख्या: 4,504,000,000 (2017 के अनुसार)
  • सीमाएं: उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में यूरोप मह्द्वीप.
  • प्रमुख धर्म: प्रमुखतया सभी धर्म जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन, बौद्ध, इत्यादि.
  • प्रमुख शहर: देल्ही, मुंबई, बीजिंग, मास्को, जकार्ता, टोक्यो, शंघाई, बैंकाक, ढाका, कराची, इस्तांबुल, येरुसलम, सिंगापुर, सीओल, इत्यादि.
  • प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र: हिमालय पर्वत श्रंखलायें, गोबी और थार का रेगिस्तान, मृत सागर, जापान की द्वीपीय क्षेत्र, रूस के ध्रुवीय क्षेत्र, माउंट एवेरेस्ट चोटी, इत्यादि.

एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं? ( Countries in Asia Continent in Hindi)

एशिया महाद्वीप (Asia Continent in Hindi) में कुल 50 देश हैं, जिनमें से 49 देश संयुक्तराष्ट्र के सदस्य हैं और एक देश पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल है. एशिया में सर्वाधिक क्षेत्र वाला देश रूस है जबकि सबसे कम क्षेत्रफल वाला देश मालदीव है. भारत का क्षेत्रफल के द्रष्टि से एशिया में तीसरा स्थान है.

एशिया (Asia Continent in Hindi) में स्थित देशों की क्षेत्रफल के आधार पर सूची

नीचे 49 देशों की लिस्ट उनके क्षेत्रफल के घटते क्रम में दी गई है.Asia Continent in Hindi

  1. रूस: 17,098,242 वर्ग किमी. 
  2. चीन: 9,596,960 वर्ग किमी.
  3. इंडिया: 3,287,263 वर्ग किलोमीटर.
  4. कजाकिस्तान: 2,724,900 वर्ग किमी.
  5. सऊदी अरब: 2,149,690 वर्ग किमी.
  6. इंडोनेशिया: 1,904,569 वर्ग किमी.
  7. ईरान: 1,648,195 वर्ग किमी.
  8. मंगोलिया: 1,564,116 वर्ग किमी
  9. इजिप्ट: 1,001,449 वर्ग किमी.
  10. पकिस्तान: 796,095 वर्ग किमी.
  11. टर्की: 783,562 वर्ग किमी.
  12. म्यांमार / बर्मा: 678,578 वर्ग किमी.
  13. अफ़ग़ानिस्तान: 652,230 वर्ग किलोमीटर.
  14. यमन: 527,968 वर्ग किमी.
  15. थाईलैंड: 513,120 स्क्वायर किमी.
  16. तुर्केमिनिस्तान: 488,100 वर्ग किमी.
  17. उज्बेकिस्तान: 447,400 वर्ग किमी.
  18. ईराक: 438,317 वर्ग किमी.
  19. जापान: 377,915 वर्ग किमी.
  20. फिलीपींस: 343,448 वर्ग किमी.
  21. विएतनाम: 331,210 वर्ग किमी.
  22. मलेशिया: 329,847 वर्ग किमी.
  23. ओमान: 309,500
  24. लाओस: 236,800 वर्ग किमी.
  25. किर्गिस्तान: 199,951 वर्ग किमी.
  26. सीरिया: 185,180 वर्ग किमी.
  27. कम्बोडिया: 181,035 वर्ग किमी.
  28. बांग्लादेश: 148,460 वर्ग किमी.
  29. नेपाल: 147,181 वर्ग किमी.
  30. ताजिकिस्तान: 144,100 वर्ग किमी.
  31. उत्तरी कोरिया: 120,538 वर्ग किमी.
  32.  दक्षिण कोरिया: 99,720 वर्ग किमी.
  33.  जोर्डन: 89,342 वर्ग किमी.
  34.  अज़रबैजान: 86,600 वर्ग किमी.
  35. संयुक्त अरब अमीरात: 83,600 वर्ग किमी.
  36.  जॉर्जिया: 69,700 वर्ग किमी.
  37. श्रीलंका: 65,610 वर्ग किमी.
  38. भूटान: 38,394 वर्ग किमी.
  39. आर्मेनिया: 29,743 वर्ग किमी.
  40.  इजराइल: 20,770 वर्ग किमी.
  41. कुवैत: 17,818 वर्ग किमी.
  42. तिमोर-लेस्ते / पूर्वी तिमोर: 14,874 वर्ग किमी. 
  43. क़तर: 11,586 वर्ग किमी.
  44. लेबनोन: 10,400 वर्ग किमी.
  45. सायप्रस: 9,251 वर्ग किमी.
  46.  ब्रूनेई: 5,765 वर्ग किमी.
  47. बहरीन: 760 वर्ग किमी.
  48. सिंगापुर: 719.2 वर्ग किमी.
  49. मालदीव: 298 वर्ग किमी.

नोट: ताइवान (35,980 वर्ग किमी.) और हांगकांग (1,108 वर्ग किमी.) भी एशिया महाद्वीप में स्थित हैं लेकिन इन दोनों ही देशों को चीन अपना हिस्सा मानता है. Egypt को भी कभी-कभी अफ्रीका महाद्वीप में दिखाया जाता है जिसके बाद एशिया में केवल 48 देश ही रह जाते हैं. //countries in Asia , Asia Continent in Hindi

Similar Posts