Solar system in hindi
Solar system सोलर सिस्टम इन हिंदी

खगोलीय पिंड (Celestial Bodies)

Solar System in hindi :- Universe ब्रह्मांड की अद्भुत अनोखी दुनिया में आपका स्वागत है आज हम ब्रह्मांड की छोटी सी इकाई में बसने वाले विंडो के बारे में जानेंगे । हम आकाश में अनगिनत चमकदार पिंडों को देख पाते हैं, जैसे कि सूर्य, चंद्रमा, तारे, ग्रह, इत्यादि। इन पिंडों को खगोलीय पिंड कहते हैं।30 Amazing Facts about Universe in Hindi:

तारा (STAR)

कुछ खगोलीय पिंड बहुत ही विशाल और गर्म होते हैं और गैसों से बने होते हैं। इन खगोलीय पिंडों की अपनी ऊष्मा और प्रकाश होता है। जो खगोलीय पिंड अपना प्रकाश और ऊष्मा विसर्जित करता है उसे तारा कहते हैं। सूर्य एक तारा है। तारे से आने वाली रोशनी कांपती हुई दिखती है। इसे तारों का टिमटिमाना कहते हैं।

सूर्य हमसे काफी नजदीक है, इसलिए बहुत बड़ा दिखता है। अन्य तारे हमसे बहुत दूर हैं, इसलिए वे चमकदार बिंदुओं की तरह दिखाई देते हैं। आपको तो पता ही होगा कि जब चीजें हमसे दूर होती जाती हैं तो वे छोटी नजर आती हैं। तारे केवल रात में दिखाई देते हैं। दिन के समय सूर्य की रोशनी के कारण तारे दिखाई नहीं देते हैं।

नक्षत्रमंडल (Constellation)

रात में जब आप गौर से आकाश में देखेंगे तो आपको लगेगा कि तारों के कुछ समूह अलग-अलग पैटर्न बनाते हैं। तारों के ऐसे पैटर्न को नक्षत्रमंडल कहते हैं। नक्षत्रमंडल का एक उदाहरण है अर्सा मेजर या बिग बियर। अर्सा माइनर या स्मॉल बियर एक दूसरा नक्षत्रमंडल है जो अर्सा मेजर जैसा दिखता है लेकिन आकार में बहुत छोटा होता है। अर्सा मेजर को हिंदी में सप्तऋषि कहते हैं, क्योंकि इस नक्षत्रमंडल में सात मुख्य तारे हैं। दोनों ही नक्षत्रमंडल किसी कलछी की तरह दिखते हैं, इसलिए इन्हें बिग डिप्पर और स्मॉल डिप्पर भी कहते हैं। किसी बड़े की मदद से आप इन्हें आसानी से आसमान में देख सकते हैं। इनकी मदद से आप ध्रुवतारे को भी खोज सकते हैं।

उत्तरी गोलार्ध में ध्रुवतारा हमेशा उत्तर दिशा में दिखता है। आकाश में ध्रुवतारे की स्थिति निश्चित होती है और पूरे रात के दौरान बदलती नहीं है। इसलिए पुराने जमाने में ध्रुवतारे की मदद से नाविक और कारवां वाले अपना रास्ता ढ़ूंढ़ लेते थे।

 Solar System in hindi – सौरमंडल

Solar system in hindi
Solar system in hindi

सौर मंडल (Solar System in hindi)

हमारे सौर मंडल में 8 ग्रह है (सौर परिवार के 8 ग्रहों के नाम), जिनके रंग इन ग्रहों पर उपस्थित तत्वों के कारण भिन्न–2 है। सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड शामिल है जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे है।

सौर परिवार में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, उल्कापिंड, क्षुद्रग्रह (asteroids) और धूमकेतु आते है। सूर्य इसके केंद्र में स्थित एक तारा है , जो सौर परिवार के लिए उर्जा और प्रकाश का स्त्रोत है।

हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मण्डल को मिलाकर हमारा सौर मंडल बनता है। इन पिंडों में आठ ग्रह, उनके 205 ज्ञात उपग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं। इन छोटे पिंडों में क्षुद्रग्रह, धूमकेतु, उल्कायें और ग्रहों के बीच की धूल शामिल हैं।

पहले प्लूटो को भी एक ग्रह माना जाता था। लेकिन 2006 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के वैज्ञानिकों ने यह तय किया कि प्लूटो को ‘बौने ग्रह’ की श्रेणी में रखा जाये।

सौर मंडल के सदस्य (parts of solar system in hindi )

Solar System in hindi For Primary Level Kids
Facts About Sun in Hindi

सूर्य (sun )

सूर्य अथवा सूरज सौरमंडल के केन्द्र में स्थित एक तारा जिसके चारों तरफ पृथ्वी और सौरमंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य , हमारे पृथ्वी के जलवायु और मौसम के लिए ज़िम्मेदार है। सूर्य के ध्रुवों और भूमध्य रेखा के बीच व्यास में केवल 10 किमी का अंतर होता है। सूर्य का औसत त्रिज्या 695,508 किमी है।

इसकी मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण अन्य ग्रह इसके चक्कर लगाते हैं। सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर है तथा सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश को आने में 8 मिनट 19 सेकेण्ड का समय लगता है।ऊर्जा का यह शक्तिशाली भंडार मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। सूर्य से निकली ऊर्जा का छोटा सा भाग ही पृथ्वी पर पहुँचता है। इसी ऊर्जा से प्रकाश-संश्लेषण (photosynthesis) नामक एक महत्वपूर्ण जैव-रासायनिक अभिक्रिया होती है जिससे पेेेड़-पौधे अपना भोजन तैयार करतेे हैं।

Solar system planet | mercury

 बुध (mercury)

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। अन्य ग्रहों की तुलना में बुध सूर्य के सबसे नज़दीक है। 180,000 किमी / घंटा की गति पर, यह अंतरिक्ष मे यात्रा करने वाला सबसे तेज़ ग्रह है। यह 88 दिनों में सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा पूरा करता है। बुध का बाहरी खोल 400 किमी है।बुध एक स्थलीय ग्रह है तथा बुध का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी का केवल 1% है।

बुध का भूपटल सभी ग्रहों की तुलना में तापमान का सर्वाधिक उतार-चढाव महसूस करता है, जो कि 100 K से लेकर  700 K तक  परिवर्तित होता है।बुध का कोई उपग्रह नहीं है।

Solar system planets

2. शुक्र (Venus)

शुक्र ग्रह सूर्य से दूरी के अनुसार दूसरा तथा आकार में छठवां बड़ा ग्रह बड़ा ग्रह है। यह आकाश में सूर्य तथा चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकने वाली वस्तु है। बुध की तरह शुक्र का भी भी कोई उपग्रह नहीं है।

शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है क्योंकि दोनों के आकार में काफी समानता पाई जाती है। शुक्र ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास का 95 प्रतिशत तथा वजन में पृथ्वी का 80 प्रतिशत है। शुक्र ग्रह पर सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों की कई किलोमीटर मोटी परते हैं।

जो इसकी सतह को पूरी तरह से ढक लेती है इस कारण से शुक्र ग्रह की सतह देखी नहीं जा सकती। शुक्र ग्रह का वातावरण मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड का बना हुआ है जो कि ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा करती है जिससे इसके सूर्य की तरफ वाले भाग का तापमान 462 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Solar system planets | earth photo

3. पृथ्वी (Earth)

पृथ्वी सूर्य से निकटतम तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं।

सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग 365 दिन लगते हैं; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं।

पृथ्वी का आकार गोल है जो अपने दोनों सिरों पर चपटा है। ऐसे आकार को भू-आभ (जीऑयड) आकार कहते हैं।

पृथ्वी इकलौता ज्ञात ग्रह है जहाँ जीवन मौजूद है। पृथ्वी ना तो अधिक गर्म है न अधिक ठंडी। यहाँ पर पानी और हवा मौजूद है। सजीवों के लिए पानी अत्यंत आवश्यक है। हवा में ऑक्सीजन उपस्थित है जो सजीवों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस तरह से पृथ्वी पर जीवन को पालने के लिए बिलकुल सही परिस्थितियाँ मौजूद हैं।

पृथ्वी का लगभग दो तिहाई हिस्सा पानी से ढ़का हुआ है। इसलिए अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई देती है। इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते हैं।

Solar system planets | solar system in hindi

4. मंगल (Mars )

मंगल ग्रह सौरमंडल में सूर्य से दुरी में चौथा ग्रह है। इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। इसका व्यास लगभग 6794 किलोमीटर है। यह सूर्य से लगभग 22. 80 करोड़  किलोमीटर दूर है।

ज्यादातर वैज्ञानिकों का मानना  हैं कि मंगल ग्रह पर कभी पानी रहा होगा। मंगल ग्रह का तापमान औसतन  – 55 डिग्री सेल्सियस है। इस ग्रह की सतह का तापमान 27 डिग्री से 127 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है।

मंगल ग्रह धरती के व्यास का केवल आधा है  और यह धरती से कम घना है।यूनान के लोग मंगल ग्रह को युद्ध का देवता मानते हैं और इस ग्रह को एरेस के नाम से पुकारते हैं।

लाल ग्रह यानि के मंगल ग्रह पर पानी और कार्बोन डाईऑक्साइड बर्फ की परत है। इस ग्रह के  दो उपग्रह हैं फोबोस और डीमोस। मंगल (Mars) ग्रह पर धरती के दिनों के हिसाब से 687 दिनों का एक साल होता है।

Solar system planets | solar system in hindi

 बृहस्पति (Jupiter)

बृहस्पति सूर्य से पांचवाँ और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है जिसका द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है। यह वैज्ञानिको द्वारा खोजा गया पहला ग्रह है।

बृहस्पति को शनि, अरुण और वरुण के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बृहस्पति मुख्य रूप से हाइडोजन बना हुआ है।

Solar system planets | solar system in hindi

6. शनि (saturn)

शनि (Saturn), सूर्य से छठां ग्रह है तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह हैं।

जबकि इसका औसत घनत्व पृथ्वी का एक आठवां है, अपने बड़े आयतन के साथ यह पृथ्वी से 95 गुने से भी थोड़ा बड़ा है। शनि ग्रह का धरातल ठोस नहीं है वरन कम घनत्व वाली हल्की गैस से निर्मित है।

शनि ग्रह का ताप 180॰c है। सौर परिवार के शनि ग्रह (Saturn planet) में सबसे आधिक उपग्रह है। टाइटन, शनि का सबसे बड़ा और सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है

Solar system planets | solar system in hindi

7. अरुण (Uranus)

अरुण (Uranus) या यूरेनस हमारे सौर मण्डल में सूर्य से दूर सातवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है।

द्रव्यमान में यह पृथ्वी से 14.5 गुना अधिक भारी और अकार में पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है। मीथेन गैस ज्यादा होने की वजह से यह हरे रंग का दिखाई देता है।

अरुण अपने अक्ष पर इतना झुका हुआ है कि इसे ‘लेटा हुआ ग्रह’ भी कहा जाता है। इस ग्रह में भी शनि ग्रह के तरह चारों ओर वलय पाए जाते हैं। जिनके नाम अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और इप्सिलौन हैं।अरुण ग्रह को 13 मार्च, 1781 ई. में सर विलियम हर्शल ने खोजा था।

Solar system planets | solar system in hindi

8. वरुण (Neptune)

वरुण, हमारे सौर मण्डल में सूर्य से दूरआठवाँ ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौर मण्डल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। वरुण के 13 ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह हैं।इनमें से ट्राइटन बाक़ी सबसे बहुत बड़ा है।

उपग्रह (Satellite)

वे पिण्ड जो गुरुत्वाकर्षण बल के प्रभाव में ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाते रहते है या परिक्रमण करते रहते है , ये पिण्ड प्राकृतिक भी हो सकते है या कृत्रिम भी हो सकते है।

उपग्रह दो प्रकार के होते है

1.प्राकृतिक उपग्रह (natural satellites)

वे पिण्ड जो प्रकृति द्वारा निर्मित होते है और ग्रहों के चारों ओर परिक्रमा करते रहते है , उन्हें प्राकृतिक उपग्रह कहते है।  उदाहरण चन्द्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।
सौर मण्डल में लगभग 205 प्राकृतिक उपग्रह ज्ञात है , पृथ्वी की तरह अन्य ग्रह पर भी चन्द्रमा होता है लेकिन कुछ चन्द्रमा होते है जो आकार में बड़े होते है और गोल होते है। जिस प्रकार पृथ्वी पर एक चन्द्रमा है उसी प्रकार मंगल ग्रह पर 2 चन्द्रमा है , बृहस्पति पर 79 , शनि पर 82 , अरुण पर 27 तथा नेपच्यून पर 14 चन्द्रमा होते है। यूरोपा नामक चन्द्रमा बृहस्पति के चारों ओर परिक्रमा करता है और टाइटन नामक चन्द्रमा शनि ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करता रहता है।

20200420 1100081
SOLAR SYSTEM IN HINDI
w moon

चन्द्रमा (moon )

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौर मंडल का पाचवाँ सबसे बडा प्राकृतिक उपग्रह है। पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक की दूरी 384,403 किलोमीटर है।पृथ्वी से इतना नजदीक होने के कारण ही यह अन्य खगोलीय पिंडों की तुलना में बहुत बड़ा दिखता है। चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का एक चौथाई ही है।

चांद की अपनी कोई रोशनी नहीं है ,जबकि यह तो सूरज से आने वाली रोशनी से ही प्रकाशित होता है।

चंद्रमा को पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में 27.3 दिन लगते हैं। चंद्रमा को अपने अक्ष पर एक बार घूमने में भी 27.3 दिन ही लगते हैं। यही कारण है कि चंद्रमा का एक हिस्सा कभी भी धरती से दिखाई नहीं देता है। इसलिए हम अलग-अलग दिनों पर चंद्रमा की अलग-अलग कलाएँ देख पाते हैं।

चंद्रमा की कलाएँ: जब चंद्रमा एक वृत्ताकार तश्तरी के रूप में दिखता है तो इसे पूर्ण चंद्र या पूर्णिमा का चांद कहते हैं। जब आकाश में चांद बिलकुल नहीं दिखता है तो उस रात को अमावस्या कहते हैं। इसे नवचंद्र भी कहते हैं। जब चंद्रमा किसी हँसिये की तरह दिखता है तो इसे नवचंद्र कहते हैं। इस तरह से चंद्रमा की आकृति बदलती रहती है। महीने में एक बार पूर्णिमा होती है और एक बार अमवास्या।

चंद्रमा की जलवायु बहुत ही कठोर है और जीवन के लिए अनुकूल नहीं है। चंद्रमा की सतह पर अनगिनत पहाड़ और गड्ढ़े हैं। पूर्णिमा के चांद को गौर से देखने पर इन पहाड़ों और गड्ढ़ों को देखा जा सकता है।

वैज्ञानिक मानते हैं के आज से लगभग 450 करोड़ साल पहले ‘ थैया ‘ नाम का उल्का पिंड पृथ्वी से टकराया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी के धरती का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया जिससे चांद की उत्पति हुई।

download 2 8

2. कृत्रिम उपग्रह (artificial satellite)

वे पिण्ड जो मानव निर्मित है और ग्रहों के चारों ओर परिक्रमा करते रहते है उन्हें कृत्रिम उपग्रह कहते है।
उदाहरण आर्यभट्ट , रोहिणी आदि।
विश्व का सबसे पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक 1 (Sputnik 1) था जिसे 1957 में सोवियत संघ द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
उसके बाद सैकड़ो उपग्रह भेजे गये जो विभिन्न ग्रहों के चारों ओर परिक्रमा कर रहे है।
भारत ने 1980 में रोहिणी नामक उपग्रह भेजा था तथा 1975 में आर्यभट्ट नामक उपग्रह।

asteroid

क्षुद्रग्रह (Asteroid)

क्षुद्रग्रह चट्टानों एवं धातुओं से बनी आकृति है जो एक कंकड़ के आकार से लेकर लगभग 600 मील चौड़ाई तक का हो सकता है।

यद्यपि ये सभी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, परंतु इनका आकार इतना छोड़ा होता है कि इन्हें हम ग्रह नहीं कह सकते। यह संभवतः हमारे सौर मण्डल के उत्पति के दौरान बचे हुए मलवे से बना है।

इनमें से अधिकांश क्षुद्रग्रह (Asteroid) मंगल एवं वृहस्पति के कक्षों के बीच अंतरिक्ष में स्थित है जिसे क्षुद्रग्रह वेल्ट कहा जाता है।

comets

धूमकेतु (comets )

धूमकेतु (Comet) जिसे हम पुच्छल तारा भी कहते हैं मूलतः धूल भरी बर्फ का गोला है। यह धूल के साथ कार्बन डाइ ऑक्साइड, अमोनिया और मिथेन के मिलने से बनता है। यह भी ग्रहो के समान सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

Some other Important Facts & Revision of SOLAR SYSTEM IN HINDI

तारे और ग्रह में अंतर

ताराग्रह
यह विशाल आकार का होता है।तारे की तुलना में यह छोटे आकार का होता है।
इसका अपना प्रकाश होता है।इसका अपना प्रकाश नहीं होता है।
तारे टिमटिमाते हैं।ग्रह नहीं टिमटिमाते हैं।
SOLAR SYSTEM IN HINDI

 ब्रह्माण्ड:-अंतरिक्ष में मौजूद सभी तत्व जैसे- ग्रह, तारे, उपग्रह, आकाशगंगा को सम्मिलित रूप से ब्रहमांड कहते हैं।

 सौरमंडल:-‘सौरमंडल’ का शाब्दिक अर्थ ‘सूर्य का परिवार’ होता है। सूर्य इस परिवार का मुखिया होता है। सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलिय पिंड, जैसे क्षुद्र ग्रह और उल्का पिंड ये सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।

सौर मंडल के ग्रहों का परिचय व जानकारी

Solar System With Intresting Facts

सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रह:-बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून

 पृथ्वी को अद्भुत ग्रह:-पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है। जीवन के अनुकूल यहाँ का वातावरण है। यह न तो अधिक गर्म है और न अधिक ठंढी। यहाँ हवा और पानी दोनों मौजूद है जो हमारे जीवन के लिए जरूरी है। इसलिए इसे अद्भुत ग्रह कहा जाता है।

हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते हैं :-चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27 दिन लेता है। इतना ही समय इसे अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में लगता है। इसी कारण हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को देख पाते है।

  •  शुक्र ग्रह को पृथ्वी का जुड़वा ग्रह कहा जाता है।
  • पृथ्वी, सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
  • सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृताकार प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं ।
  • मंगल और बृहस्पति कक्षाओं के बीच क्षुद्र ग्रह पाए जाते हैं ।
  • तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपो को तैयार करता है, उसे नक्षत्रमंडलकहते हैं।
  • तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता हैं।
  • चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब है।
  • ग्रहों के पास अपनी प्रकाश तथा उष्मा नहीं होती है।

सूर्य के बारे में आश्चर्यजनक तत्थ

Facts about Sun
Drawing Image of Solar system Click now
व्हाट इस सोलर सिस्टम

सौरमंडल SOLAR SYSTEM IN HINDI के बारे में पढ़कर व वीडियो देखकर आप बहुत कुछ सीख गए हैं अगर आप टेस्ट या Quiz देना चाहे तो नीचे क्लिक कर आप टेस्ट देकर अपने ज्ञान को जांच सकते हैं। मजेदार खेल व क्विज के लिए क्लिक करें।

SOLAR SYSTEM IN HINDI

SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI SOLAR SYSTEM IN HINDI

Similar Posts