किन्नौर देश की ओर पाठ के प्रश्न उत्तर Kinnaur Desh ki Or Class 5 Hindi Vatika Chapter 19 kinnaur desh ki or class 5 question answer kinnaur desh ki or kaksha 5
किन्नौर देश की ओर पाठ के प्रश्न उत्तर Kinnaur Desh ki Or Class 5

किन्नौर देश की ओर शब्दार्थ

किन्नौज देश = हिमाचल प्रदेश का एक रमणीक भाग, जो तिब्बत की सीमा पर बसा है
ठमकना = चलते-चलते रुक जाना
खानाबदोश = जिनका कोई घर, ठौर-ठिकाना न हो
सत्कार = आदर-सम्मान
अत्युक्ति = बढ़ा-चढ़ा कर कहना
अभ्यस्त = जिसने अभ्यास किया हो/ जिसे अभ्यास हो कुशल
अस्तबल = घुड़साल
भार्या = पत्नी
गत = दशा
माहात्म्य = महानता
चश्मा = झरना
वृक्ष संकुल = वृक्षों से भरा।

किन्नौर देश की ओर पाठ के प्रश्न उत्तर Kinnaur Desh ki Or Class 5 Hindi Vatika Chapter 19 kinnaur desh ki or class 5 question answer kinnaur desh ki or kaksha 5

प्रश्न-1. बोध प्रश्न : उत्तर लिखिए –

(क) लेखक ने यात्रा में यातायात के किस साधन का उपयोग किया और क्यों ?

उत्तर- लेखक ने यात्रा में यातायात के लिए घोड़े का उपयोग किया, क्योंकि पहाड़ों के उबड़-खाबड़ रास्तों पर अन्य किसी यातायात के साधन से नहीं जाया जा सकता था |

(ख) थोड़ी दूर चलते ही क्या घटना घटी और इससे लेखक के किस गुण का पता चलता है ?

उत्तर- थोड़ी दूर चलने पर लेखक को महसूस हुआ कि घोड़े की पीठ कटी हुई है, इसीलिए घोड़ा सही से नहीं चल पा रहा था | इससे लेखक के दयालु होने के गुण का पता चलता है |

(ग) सराहन के डाक बँगले पर पहुँचते समय लेखक की दशा का वर्णन कीजिए।

उत्तर- सराहन के डाक बंगले पर पहुँचते-पहुँचते लेखक थक कर चूर हो चुके थे | उनसे अब और नहीं चला जा रहा था |

(घ) देवदारों के घने वन में चलते समय लेखक के मन में क्या-क्या विचार आ रहे थे?

उत्तर- लेखक देवदार के घने वन की सुन्दरता देखकर बहुत प्रफुल्लित थे | उन्हें अपनी यात्रा का सबसे सुन्दर भाग यही लगा |

(ड) लेखक ने किन्नौर प्रदेश की स्त्रियों के पहनावे की क्या विशेषताएँ बताई हैं ?

उत्तर- किन्नौर प्रदेश की स्त्रियाँ उर्ण सारी पहने थीं | इस पहनावे में सिर को छोड़कर सारा शरीर ढक जाता है | किन्नौर प्रदेश की स्त्रियाँ पुरुषों की भांति टोपी लगाती हैं |

प्रश्न-2. सोच-विचार : बताइए –

(क) यदि आप को कभी पहाड़ों पर जाने का अवसर मिले तो आप क्या तैयारी करेंगे ?

उत्तर- पहाड़ों पर जाने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से वहाँ के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और उसी के अनुरूप उपयोग में आने वाली सामग्रियों और अन्य जरूरी सामान को साथ ले जायेंगे |

(ख) पहाड़ी जनजीवन और मैदानी जनजीवन में क्या समानता और क्‍या अंतर है ?

उत्तर- समानता की बात करें तो, पहाड़ी और मैदानी भाग के लोग परिश्रमी होते हैं | जबकि इन दोनों के जनजीवन में बहुत अंतर है, जैसे- पहाड़ों के दुर्गम एवं ऊँची ढलान वाले रास्ते, अत्यधिक ठंडी, जंगली खतरनाक जंतुओं से ख़तरा आदि |

प्रश्न-3. अनुमान और कल्पना –

(क) यदि रास्ते में खच्चर बीमार हो जाता तो लेखक अपनी यात्रा कैसे पूरी करते ?

उत्तर- ये रास्ते में खच्चर बीमार हो जाता तो लेखक को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता, क्योंकि उनके पास बहुत सारा सामान था | हो सकता है उनको अपनी यात्रा रोककर अन्य खच्चर की व्यवस्था करनी पड़ती |

(ख) लेखक को देवदार के सघन वन में चलने में बड़ा आनंद आ रहा था, क्‍यों ?

उत्तर- लेखक देवदार के सघन वन की हरियाली और सुन्दरता देखकर बहुर आनंदित थे, क्योंकि पूरी यात्रा के दौरान ऐसा सुन्दर स्थान उन्हें कहीं नहीं मिला था |

प्रश्न-4. भाषा के रंग –

(क) नीचे लिखे शब्दों को बोलते हुए अपनी कॉपी में लिखिए –
सांकृत्यायन, विद्याधर, निर्दवंद्व, माहात्म्य, मान्योरी, क्वार्टर, ग्यगर, वाड्तू, अत्युक्ति

उत्तर- लिखें |

(ख) उदाहरण के अनुसार उपयुक्त शब्दों को जोड़कर वाक्य पूरा कीजिए –

घोड़ा ठमकने लगा। बिजली चमकने लगी।

उत्तर- बिजली चमकने लगी और उसके कारण घोड़ा ठमकने लगा |

(ग) नीचे दिए गए शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-

अकेला, , विश्राम, अभ्यस्त, हिमालय

उत्तर-

  • अकेला खच्चर सामान न ले जा पाता |
  • थकान अधिक होने के कारण विश्राम करने का मन कर रहा था |
  • पहाड़ पर रहने वाले लोग अभ्यस्त थे |
  • हिमालय की सुन्दरता देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा |
(घ) नीचे दिए गए वाक्यों को ठीक करके लिखिए –

ले नहीं जाया जा सकता पहाड़ में अकेला खच्चर |- पहाड़ में अकेला खच्चर ले नहीं जाया जा सकता |
मालूम हुआ मेला गए हुए हैं चौकीदार साहब।- मालूम हुआ चौकीदार साहब मेला गए हुए हैं |
धीरे-धीरे आगे बढ़े हम।- हम धीरे-धीरे आगे बढ़े |

(ड) पढ़िए, समझिए और करिए –
  • ऊँची और नीची – ऊँची-नीची.
  • रात और दिन – रात-दिन
  • आगे और पीछे – आगे-पीछे
  • आस और पास – आस-पास
  • अंदर और बाहर – अन्दर-बाहर
  • राजा और रानी – राजा-रानी

प्रश्न-5. तुम्हारी कलम से –
अंपनी किसी यात्रा के विषय में लिखिए –

कहाँ गए थे ?
क्या-क्या तैयारियाँ की थीं ?
किस साधन से गए थे ?
रास्ते में क्या-क्या देखा ?
उस स्थान की खास-खास बातें ……….|

उत्तर- स्वयं लिखें |

प्रश्न-6. अब करने की बारी –

(क) लेखक ने जिन-जिन स्थानों की यात्राएँ कीं, वह कहाँ-कहाँ स्थित है ? उन्हें मानचित्र में भी ढूँढ़िए।

उत्तर- स्वयं कीजिए |

(ख) आपके आस-पास कुछ लोग ऐसे होंगे जिन्होंने कभी पहाड़ी यात्राएँ की होंगी। उनके अनुभवों को सुनिए और अपनी कक्षा में साझा कीजिए।

उत्तर- स्वयं कीजिए |

प्रश्न-7. मेरे दो प्रश्न : पाठ के आधार पर दो सवाल बनाइए –

  1. रामपुर से लेखक ने कब प्रस्थान किया ?
  2. रामपुर से नचार कितनी दूरी पर है ?

प्रश्न-8. इस पाठ से –
(क) मैंने सीखा – स्वयं लिखें |
(ख) मैं करूँगी/करूँगा -स्वयं लिखें |

किन्नौर देश की ओर पाठ के प्रश्न उत्तर Kinnaur Desh ki Or Class 5 Hindi Vatika Chapter 19 kinnaur desh ki or class 5 question answer kinnaur desh ki or kaksha 5

Similar Posts